पेंशनर्स आप हमारे वरिष्ठ है…. आपके लिए रेलवे के 16 विभागों के द्वार खुले, कहीं भी असुविधा नहीं होने देंगे
-आश्वासन:- लंच अवर्स के बाद भी रेलवे डॉक्टर्स ओपीडी में बैठेंगे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे पेंशनर्स हमारे वरिष्ठ है। आपके लिए रेलवे के सभी विभागों के द्वार खुले है। मजदूर संघ की 16 ब्रांच के पदाधिकारी आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।
यह बात पेंशनर्स एसोशिएशन ऑफ रेलवेज के पहला स्थापना दिवस के आयोजन में मुख्य अतिथि मंडल मंत्री व सहायक महामंत्री अभिलाष नागर ने कही। दो बत्ती स्थित निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई से महामंत्री अशोक बक्षी सहित स्थानीय बॉडी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि पेंशनर्स एसोशिएशन ऑफ रेलवेज एनएफआईआर तथा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से सम्बद्ध है।

मंडल मंत्री नागर ने कहा कि रेलवे पेंशनर्स की सुविधा के लिए अब रेलवे अस्पताल में लंच अवर्स के बाद भी ओपीडी में डॉक्टर्स मरीजों की जांच के लिए बैठेंगे। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने कहा कि इसके लिए मजदूर संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से चर्चा कर चेतावनी भी दी है। अभी हम दो पदाधिकारी आए है। यदि पेंशनर्स को असुविधा हुई तो 50 लोग धावा बोलेंगे।
उन्होंने कहा कि पेंशनर्स से कहा कि आप लोगों ने ही मजदूर संघ में काम कर संगठन को मजबूत बनाया है। आप हमें निर्देश दें, हम जरूर समस्याओं का उचित प्लेटफॉर्म पर निदान करवाएंगे। हम तो आपके उल्टे कर्जदार है। क्योंकि आपने जो वहां मेहनत की, उसकी सुविधा का उपभोग कर रहे है। कार्यक्रम में लगभग 135 सदस्य उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में महामंत्री अशोक बक्षी विशेष अतिथि, मंडल अध्यक्ष लोकेश भटनागर, मंडल मंत्री रफिक मंसूरी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया ने भी अहम जानकारियां दी।
इससे पहले सभी अतिथियों का हार-फुल एवं प्रतीक चिन्ह के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया।
महामंत्री बक्षी ने दी अहम जानकारियां:- कार्यक्रम में महामंत्री बक्षी ने बताया कि पेंशनर्स को बैंक में नामिनेशन एवं अन्य विवरण अवश्य डलवाना चाहिए। पीपीओ में भी परिवार का पूरा विवरण डलवाना चाहिए। अन्यथा परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह फेमिली पेंशन में आविवाहित, तलाकशुदा, विधवा पुत्री का भी विवरण पूर्ण नहीं होने से परेशानियां सहना पड़ती है। पश्चिम रेलवे में इस तरह के हजारों प्रकरण लंबित हैं।
मंडल मंत्री मंसूरी ने चिकित्सा संबंधित परेशानियों के बारे में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। इसके अलावा कहा कि नेशनल इन्क्रीमेन्ट के मामले में प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। यह तरीका ठीक नहीं है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूण गर्ग, शशिकान्त वर्मा, प्रेमसिह सिसोदिया, चम्पालाल गड़वानी, अख्तर हुसैन, दिलिप कुलकर्णी, विक्रम राजावत, भागोरा, सदुर खान, कैलाश व्यास, एसकें शर्मा, कुन्दन सिह, आरएस भाटी, प्रहलाद झाला, एमआर मंसूरी आदि का सहयोग रहा।
इस दौरान मीडिया से उपस्थित जलज शर्मा, नरेंद्र जोशी, किशोर जोशी, राकेश पोरवाल का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह दिए गए।
एसबीआई लाइफ शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह राठौर द्वारा गिफ्ट दिए गए। आभार बारोटिया ने व्यक्त किया।
