Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

इस बार महिला कर्मचारियों की संगठनात्मक अदला-बदली….यूनियन छोड़ महिला कार्यकर्ताओं ने मजदूर संघ ज्वाइन की

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में संगठनात्मक फेरबदल के चलते लगभग 50 से महिला कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। ये महिला पहले एम्प्लाइज यूनियन से सम्बंधित बताई जा रही है।
शुक्रवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम की मंडल महिला समिति की बैठक सहायक महामंत्री एवं मंडल मंत्री अभिलाष नागर सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। उक्त बैठक में विभिन्न मुद्दों पर संगठनात्मक चर्चा की गई। जिसके पश्चात यूनियन की महिला समिति की पूर्व सचिव एवं इंजीनियरिंग शाखा की शाखा सचिव श्रीमती रंजीता वैष्णव ने 50 से अधिक महिला समर्थको के साथ मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि इससे पहले यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बतौर सहायक मंडल मंत्री मजदूर संघ ज्वाइन की थी।
वहीं महिला विंग में प्रमुख रूप से श्रीमती जीवन देवी खण्डेलवाल, सुनीता वर्मा, रुपाली, सीता, दिव्या गुर्जर, नेहा द्विवेदी, संध्या व्यास, सपना शर्मा, प्रीतिपाल, कौमल बौरासी, अंजु वर्मा, सुशीला, विमला, सोनू सोलंकी, शमीम, मैरी एन्थोनी, मीना कैथवास सहित लगभग 50 महिलाओं ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंडल महिला समिति की पदाधिकारी उषा खिंची ने सम्बोधन में महिलाओं को संघ से जुड़ने की बात कही। संघ द्वारा महिला रेल कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया। श्रीमती संध्या यादव द्वाराआभार व्यक्त किया गया। संचालन सुश्री श्रेया चैऋषि ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.