Logo
ब्रेकिंग
इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

हिरन मेहता वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के नए अध्यक्ष, रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर सहायक महामंत्री निर्वाचित

 

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की 33वीं द्विवर्षीय आम बैठक वेरावल गुजरात में हुई। जिसके मुख्य अतिथि एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी मंजुला सक्सेना रही। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ के महामंत्री आरजी काबर द्वारा सर्वसम्मति से ज़ोनल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष राजकोट के मंडल मंत्री हिरेन मेहता को बनाया गया। इसी के साथ अनुभवी एवं दिग्गज नेता शरीफ खान पठान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। रतलाम मंडल के मंडल मंत्री अभिलाष नागर को सहायक महामंत्री निर्वाचित किया गया।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया इस अवसर पर रतलाम रेल मंडल के मज़दूर संघ पदाधिकारियों द्वारा मेहता एवं नागर का स्वागत किया गया।

अवसर पर संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोतिया सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, योगेश पाल, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, महेंद्र राठौर, शेख जमील, राजेंद्र चौधरी, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, अमित चौहान,रविराज परिहार,बापी चौधरी,शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, अशोक टंडन,जयंत अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.