Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

रेलवे इंस्टिट्यूट पर अब ऑनलाइन बुकिंग, डीआरएम व सीनियर डीपीओ के हाथों क्यूआर कोड जारी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के इंस्टिट्यूट में शादी सहित अन्य समारोह के लिए बुकिंग अब ऑनलाइन की जाएगी। 30 साल बाद हुए इस बदलाव का सीधा लाभ रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। गुरुवार को डीआरएम अश्वनी कुमार व सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर के हाथों नई ऑनलाइन व्यवस्था के क्यूआर कोड जारी किए गए।
बता दें कि रेलवे कर्मचारियों को शादी समारोह सहित अन्य समारोह के लिए किफायती दाम पर इंस्टिट्यूट की बुकिंग की जाती है। ऑनलाइन बुकिंग से पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
दोनों इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डीआरएम कुमार है। जबकि व्यवस्था संचालन का सीधा दखल सीनियर डीपीओ भटनागर का है। दोनों इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी इसका संचालन कर रहे है।


सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के सचिव अशोक तिवारी ने बताया कि पहले मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष एसआरआई व जेआरआई अश्वनी कुमार के कक्ष में जाकर दोनों ही इंस्टिट्यूट के क्यूआर कोड जारी किए गए। मंडल रेल प्रबंधन ने दोनों ही संस्थान को संचालित कर रहे सचिव एवं कोषाध्यक्ष को रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इसके पश्चात वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती भटनागर के कक्ष में जाकर भी अवगत कराया गया। श्रीमती भटनागर ने दोनों ही संस्थान के सचिव कोषाध्यक्ष को अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
पहले यह दोनों संस्थान जब भी कभी रेल कर्मचारियों के पारिवारिक कार्य के लिए बुकिंग पर शुल्क के रूप में नगद राशि दी जाती थी। यह संस्थान के संचालन को 30 वर्षों से अधिक हो चुके हैं। यह व्यवस्था पहली बार शुरू हुई है। अब रेल कर्मचारियों को उनके परिवार के पारिवारिक कार्य के लिए ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से बुकिंग किया जाएगा। इसमें रतलाम के सभी रेल कर्मचारियों को हर्ष व्याप्त है। कर्मचारियों ने दोनों ही संस्थान के सचिव और कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर पल्लव उपाध्याय, अशोक तंवर, अर्पित परदेसी, अभिषेक के साथ दोनों ही संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.