Logo
ब्रेकिंग
​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्... लेखा-जोखा के बीच कथा श्रवण....बोनस भुगतान की पूर्णाहुति के बाद लेखा विभाग की सत्यनारायण भगवान को आहु... आधे घंटे में खातों में ट्रांसफर बोनस राशि...भारतीय रेलवे में रतलाम मंडल सिरमौर, रिकॉर्ड समय में किया... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे....मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर ब... महू-निमारखेड़ी रूट पर लोको पायलटों लेकर जा रही रेलवे की अनुबंधित कार दुर्घटनाग्रस्त, ग्रामीणों ने कर्... CCCTS पदोन्नत्ति में फिर अनियमितता के आरोप....पात्र कर्मचारियों की अनदेखी, यूनियन ने DRM को लिखा पत्... सिंहस्थ के काम के लगे चौके-छक्के, 'आयुष भैया' पहुंचे अहिल्या नगरी, भोले भंडारी को भी ले गए..., बिलो... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक.....धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निध... नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से स्वागत...... रॉयल कॉलेज चेयरमैन प्रमोद गुगालि... कॉलर पकड़ने वाला सिंग्नल फेलियर मेमो.... मोरवानी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल मेमो को लेकर स्टेशन मास्टर व ...

​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेजावता-बंजली बायपास क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक पर गुरुवार रात एक पैसेंजर ट्रेन और कार के बीच टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और कार चालक सुरक्षित बच गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बंजली रेलवे फाटक नंबर 192 पर ट्रेन के गुजरने के लिए फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक कार रेलवे ट्रैक और फाटक के बीच फंस गई। स्थिति उस समय बेहद गंभीर हो गई, जब जावरा की ओर से आ रही वलसाड-हिसार पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 04728) वहां से गुजरने लगी।

​ट्रैक पर कार के मौजूद होने के कारण जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार पहले से काफी धीमी थी, जिसके कारण टक्कर का प्रभाव सीमित रहा और बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद मौके पर भारी हलचल मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे का रेस्क्यू दल तुरंत मौके पर पहुंचा।

प्रथम दृष्टया स्थानीय स्तर पर यह आशंका भी जताई जा रही है कि क्या गेटमैन की लापरवाही के कारण समय पर फाटक नहीं बंद हुआ था? हालांकि, इन तमाम सवालों और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए रतलाम रेल मंडल के आला अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अश्वनी कुमार ने मामले पर संज्ञान लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के संकेत दिए हैं। रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में कार ट्रैक पर आई और दुर्घटना की नौबत आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.