लेखा-जोखा के बीच कथा श्रवण….बोनस भुगतान की पूर्णाहुति के बाद लेखा विभाग की सत्यनारायण भगवान को आहुति
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के लेखा विभाग द्वारा त्वरित बोनस भुगतान के बाद गुरुवार को सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया। पंडित जी द्वारा पूजा अर्चना के बाद कथा श्रवण कराई गई।
इसके लिए फर्श परबाकायदा बिछात की गई। रोज कुर्सी टेबल पर विभागीय काम करने वाले कर्मचारी नीचे बैठकर कथा श्रवण का लाभ लेते रहे।
