Logo
ब्रेकिंग
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन

बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, ट्रेन ठहरते ही कोच के यात्री नीचे उतर आए

-उज्जैन स्टेशन निकलने के बाद हुआ हादसा, मौके पर दमकल पहुंची
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस के पॉवर कार में रविवार शाम को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घबराए यात्री एक-एककर कोच से नीचे उतर आए। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड बुलवाया गया। तब जाकर काबू पाया जा सका। उज्जैन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी रवाना की गई थी।


मामला रेल मंडल से जुड़ा है। इसलिए मंडल के अधिकारी हरकत में आ गए तथा सूचनाएं आदान प्रदान करना शुरू की।
यह घटना शाम 5 बजे की है। ट्रेन संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर उज्जैन स्टेशन से निर्धारित स्टॉपेज के बाद रवाना हुई। यह किलोमीटर 82/18 तक पहुंची और इंजिन के पास जुड़े पॉवर कार में अचानक आग लग गई। इंजिन से जुड़े पावर कार के ठीक बाद यात्री कोच जुड़ा था। इसलिए अंदर सवार यात्री घबरा गए।
इधर, पॉवर कार से आग की लपटें निकलने लगी। इसकी भनक लगते ही उसमें सवार तकनीकी स्टाफ ने फौरन रतलाम स्थित कंट्रोल व गार्ड को सूचना दी।
इसके बाद उज्जैन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को रवाना किया। साथ ही मौके पर फायर बिग्रेड भेजकर आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद शंटिंग खोलकर पॉवर कार को रैक से अलग किया।
डीआरएम अश्वनी कुमार द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर एडीआरएम अशफाक अहमद, सीनियर डीओएम तथा एओएम को सूचनाएं दी गई। मामले में फिलहाल सामने नही आया कि आग कैसे लगी।
ख़बर लिखे जाने तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी है। वहीं सिंगल ट्रैक होने से शंटिंग के देरी के चलते ट्रेन दोबारा रवाना होने में देरी की संभावना जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.