Logo
ब्रेकिंग
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन

आक्रामक हुए रनिंग कर्मचारी….किसी कीमत बड़ौदा मंडल का क्रू स्वीकार नहीं, रतलाम मंडल नहीं आने देंगे

-मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा क्रमिक प्रदर्शन, भूख हड़ताल भी जारी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल का संयुक्त प्रदर्शन सतत जारी है। प्लेटफॉर्म पर रैली निकालकर नारेबाजी की। आक्रोश जताया गया कि किसी कीमत हम बड़ौदा मंडल के क्रू को रतलाम मंडल नहीं आने देंगे।
यूनियन के मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में रनिंग कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह प्रदर्शन जारी है।
3 अप्रैल को भी शाम 5 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 4 स्थित लॉबी पर प्रदर्शन किया गया। मंडल मंत्री नागर, बारठ व मंडल अध्यक्ष पांडे व गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी कीमत पर बड़ौदा मंडल का लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर रतलाम मंडल में नहीं आएगा। पूर्व में प्रशासन ने 4 अप्रैल को मीटिंग होने वाली थी। लेकिन स्थगित कर 09 अप्रैल को रखी गई है। दोनों ही मान्यता प्राप्त संगठन ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि रतलाम मंडल के पक्ष में निर्णय नहीं आता, तब तक क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।
बता दें कि प्रदर्शन में प्रमुख मांग बड़ौदा मंडल के लोको पायलट को रतलाम मंडल की मालगाड़ी संचालन करने के विरोध शामिल है। यह प्रदर्शन मांगी पूरी नहीं होने तक जारी रखा जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष यादव, अशोक तिवारी, धीरज प्रजापति, रोहित कनौजिया के अलावा तमाम रनिंग के कर्मचारी इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.