स्ट्रीट मर्डर….तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, पुराने विवाद की आशंका, बाइक से कट मारने को लेकर बात बिगड़ी
-डाट की पुल एरिया में रात को हुई थी चाकूबाजी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के डॉट की पुल एरिया में गुरुवार की रात एक युवक की चाकूमार कर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण की उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रात को ही पुलिस ने करीब तीन संदिग्ध को इस मामले में हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में बाइक से कट मारने के चक्कर में घटना की वजह सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवनगर के निवासी 30 वर्षीय रईस खान रोजा खोलकर बाजार घूम कर घर जा रहा था। तभी रात को तकरीबन 11 बजे डॉट की पुल क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल इस मामले में करीब तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
रईस के चाचा युसूफ खान ने बताया कि शिवनगर क्षेत्र में शराब बिक्री बंद करवाने को लेकर कुछ माह पूर्व रईस करीब तीन-चार महीने पहले क्षेत्र में शराब बेचने को लेकर नाना सहित अन्य से विवाद हुआ था। उसके पश्चात वह जेल में बंद था। कुछ दिन पूर्व ही छूट कर आया है। 30 वर्षीय रईस की एक बेटा और एक बेटी है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
