Logo
ब्रेकिंग
स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान...

शहीद सम्मान ट्रॉफी…क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन पांच मैच खेले गए

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी  परिषद (PRKP) द्वारा अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहीद सम्मान ट्रॉफीका 27 मार्च से शुभारंभ हुआ। पहले दिन5 मैच खेले गए। इसमे खिलाड़ियों का उत्साह देखते बना।

सुबह 7 बजे जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, साहयक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, देवीशंकर मीणा द्वारा उद्धघाटन किया गया। इसके बाद मैच के दौरान अतिथि मौजूद रहे।

फर्स्ट मैच टीआरओ व सिंग्नल विभाग के नीच खेला गया। जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा ने परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया। मैच में सीनियर डीईई टीआरओ महेश गुप्ता  मुख्य अथिति रहे। टीआरओ ने रोमांचक मैच में आखरी ओवर की आखरी बॉल पर सिंग्नल विभाग की टीम को हराया।

दूसरा मैच कंट्रोलर और एसएन्डटी एसोसिएशन के बीच हुआ। अतिथि के रूप में एडीआरएम अशफाक अहमद, सीनियर डीओएम शैलेन्द्र चतुर्वेदी व एसटीएससी एसोसिएशन के आरसी वर्मा व सुल्तान सिंह शेखावत केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश सरकार मौजूद रहे। इन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके सभी का हौसला अफजाई की। इस मैच में रेलवे कंट्रोल की टीम ने जीत हासिल की।

तीसरा मैच ऑपरेटिंग और चित्तौरगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें ऑपरेटिंग की टीम ने विजय प्राप्त की। इसी तरह चौथा मैच डीज़ल शेड व कमर्शियल टीम के बीच हुआ। मुख्य अतिथि डीसीएम रहे। डीज़ल शेड ने 120 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य की पूर्ति कर डीज़ल शेड ने जीत दर्ज की। पाँचवा मैच आरपीएफ व जीआरपी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जीआरपी थाना प्रभारी रहे। मैच में आरपीएफ ने जीआरपी को हराया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, देवीशंकर मीणा, पुष्पेंद्र पाराशर जोनल साहयक महामंत्री, रामकेश मीणा कंट्रोलर, मीडिया प्रभारी सुजीत शर्मा, सिग्नल से सीनियर क्लर्क अनिल ओझा, धर्मेंद्र सैनी, टेलीकॉम के अध्यक्ष प्रेमराज मीना, रनिंग से रविशंकर मीणा, बीपी सिंह मीणा, स्वतंत्र सिंह, मुकेश गिनोडी, दिलखुश मीणा, पुखराज मीणा, राजेश मीणा, अनिल उपाध्याय एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। टूर्नामेंट 31 मार्च तक चलेगा। जिसमें भिन्न-भिन्न विभागों की टीम के मैच का आयोजन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.