-चोरी गई 20 क्विंटल लहसुन एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली जब्त।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नामली में खेतों से लहसुन चोरी करने वाले आरोपी को नामली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे चोरी की लहसुन जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी अम्बाशंकर पिता रामरतन कुमावत निवासी चारभुजा मंदिर के पास नामली ने थाना नामली पर रिपोर्ट लिखवाई थी। बताया कि 16-17 मार्च की दरमियानी रात्री में उसके खेत पर रखी लहसुन एवं खेत के पड़ोसी द्वारका धारवा के खेत पर रखी लहसुन अज्ञात व्यक्ति चोर ले गया हैं।
रिपोर्ट पर थाना नामली पर अपराध क्रं. 95/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी नामली पी.आर. डावरे व थाना नामली की टीम द्वारा उक्त लहसुन चोरी की घटना को गंभीरता लिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास क्षैत्र के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
इधर, 22.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर ताराचन्द्र पिता कचरूलाल राठौड़ निवासी वार्ड नं.15 स्टेशन रोड़ नामली को किलकारी गार्डन के पास पंचेड़ रोड़ पर ट्रेक्टर ट्राली में चोरी की लहसुन भरकर ले जाते पकड़ा। आऱोपी ताराचन्द्र से पूछताछ करते आरोपी ने अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर अम्बाशंकर और द्वारका धारवा के खेत से लहसुन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ताराचन्द्र के कब्जे से लहसुन 20 क्विंटल मय ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली के ज़ब्त की गई। घटना के 02 अन्य आरोपी फ़रार है।
जब्त/बरामद मश्रुका- कुल 20 क्विंटल लहसुन किमती 75,000 रू.
ट्रेक्टर क्रमांक MP43AC8884 मय ट्राली किमती 7,00,000/- रूपये
इनकी रही विशेष भूमिका- निरीक्षक पी.आर.डावरे थाना प्रभारी नामली, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर.हिमांशु यादव की विशेष भूमिका रही। साथ ही सउनि महेश कुमार चौधरी, प्रआर. गोपाल खराडी, आर.बहादुरसिंह, आर. कुलदीप व्यास, आर.शांतिलाल, आर. लाखनसिंह, आर.शिवराम मोर्य एवं सायबर सेल से प्र.आर. हिम्मतसिंह, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर.विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।
