Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

RCL….फाइनेंस सर्कल ने ब्रदर्स यूनाइटेड को एक तरफा मैच में 10 विकेट से हराया

-अब तक 256 कैच, 525 एक्स्ट्रा रन मात्र 9 मेडन ओवर, सेमी फाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रोमांचक मैच हुए।
समिति के दिनेश पोरवाल देव शंकर पांडे, जनरैल सिंह ने बताया कि दिनांक 5 मार्च को संध्या 6 बजे फाइनेंस सर्कल विरुद्ध ब्रदर्स यूनाइटेड और रात्रि 9 बजे जेसी इलेवन विरुद्ध हाट रोड सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। स्पर्धा का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अतिथि गण के रूप में मनीष सुरेखा समाजसेवी, मणिलाल गांधी समाजसेवी, राजेश मूणत आरोग्यम हॉस्पिटल संचालक, राजेश तिवारी सदस्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम मंत्रालय भारत सरकार, प्रीतेश गादिया जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष मध्य प्रदेश, वाजिद खान डायरेक्टर जेसी बैंक,
जुबिन जैन भाजपा नेता, अनिल पुरोहित संयोजक सनातन सोशल ग्रुप, द्वारकाधीश महेश्वरी, पप्पू भाई समाजसेवी, झमक भरगट अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, विनोद मूणत समाजसेवी, निर्मल मूणत समाजसेवी, कांतिलाल छाजेड़ समाजसेवी रतलाम की गरिमामय उपस्थिति में हुआ ।

प्रथम मैच फाइनेंस सर्कल विरुद्ध ब्रदर्स यूनाइटेड के मध्य खेले गए मैच में पहले बल्लेबालजी करते हुए ब्रदर्स यूनाइटेड ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 70 रन बनाए। बल्लेबाज निर्मल हादे 21, सिद्धेश 15, वरुण 14 के योगदान दिया। जवाब में फाइनेंस सर्किल टीम ने 10 विकेट से मैच जीत लिया।बल्लेबाज अंकित और दिलीप ने 18 और 47 रन मात्र 5.1 ओवर में 3 छक्के और 08 चौके की मदद से बड़ी जीत दर्ज कराई। मेन ऑफ द मैच दिलीप राजपूत (47 रन 22 बाल) रहे।


द्वितीय मैच जेसी इलेवन विरुद्ध हाट रोड सुपर किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबालजी करते हुए हाट रोड सुपर किंग्स ने 10 ओवर 98 रनों का लक्ष्य दिया। योगेश पाल की शानदार बेटिंग 34 रन बेहतरीन 5 चौकों के साथ रही। अमन अली 20, आयन खान 16 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेसी इलेवन ज्यादा कुछ नही कर सकी। इसके खिलाड़ी डॉक्टर 14, भाविक जैन 30, गोलू 36 रन भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जेसी इलेवन 10 ओवर में 84 रन ही ढेर हो गई। मेन ऑफ द मैच योगेश पाल रहे।
स्पर्धा के मेन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार असीम ओझा द्वारा माता स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति के सर्वश्री महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, अशोक चौटाला देव शंकर पांडे, यतेंद्र भारद्वाज, विकास कोठारी, गौरव जाट, जनरैल सिंह, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, सुनील सारस्वत ,जयेश राठौर , राधे चंदाने, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, लवकेश शर्मा, दीपक मईड़ा, नीलेश मेहता, अभिषेक पटेल, कपिल जाधव,अविनाश शर्मा कमेंट्री, योगेंद्र सिंह जादौन और विकास शैवाल, स्कोरर दिग्विजय सिंह, एम्पायर उज्जैन डिविजन क्रिकेट से बुलाए गए, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.