Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

जीडी हॉस्पिटल के जख्म…पहले भी लापरवाही के मामले, मनमानी के आलम, जांच टीम ने देंखे फुटेज

-हॉस्पिटल में भर्ती रहे मरीज के बाहर निकलकर हंगामा करने का मामला
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। 80 फ़ीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर मनमाने रुपए वसूलने का आरोप लगाते हुए मरीज द्वारा हंगामा करने के मामले में प्रशासन सख्त हुआ है। तीन सदस्यीय जांच दल बुधवार को अस्पताल पहुंचा। वीडियो फुटेज व प्रबंधन से चर्चा कर जांच के बिंदु तय किए। इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को जाएगी। इसके बाद कार्रवाई का खुलासा होगा।
इधर, हॉस्पिटल से जुड़ी लापरवाही व मनमानी वसूली पहले से ही जारी है। पूर्व में भी मरीज ऐसे आरोप लगा चुके है। जावरा की रहने वाली पीड़िता नैना भाटी के परिवार की अगर माने तो एक हस्ती खेलती जिंदगी गीता देवी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। तकरीबन 10 माह से मरीज पैरालिसिस की जिंदगी जी रही है। पीड़ित परिवार द्वारा 10 माह से शिकायत कर रखी है। मगर अभी तक संबंधित हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, जांच तक नहीं हो पाई है। बिस्तर पर पैरालिसिस की हालत में नैना भाटी न्याय के लिए इंतजार कर रही है। जिम्मेदारों को कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। ताज़ा मामले को भी जिम्मेदार दबाने के प्रयास में जुट गए है।

जांच के बिंदु तय किए, कार्रवाई का इंतजार:- दो दिन पहले के घटनाक्रम के वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा जांच के आदेश दिए है। सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर के निर्देश ओर गठित टीम बुधवार को जीडी हॉस्पिटल पहुंची। टीम में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रणव मोदी, वरिष्ठ सर्जन डॉ. बीएल तापड़िया व जिला विस्तार व माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया ने फुटेज की जांच की। घटना के वक्त मौजूद रहे डॉक्टर व स्टाफ से चर्चा की।

यह था वायरल वीडियो का मामला:- उपचार के नाम मनमाने रुपए ऐंठने का आरोप लगाते मरीज बंटी निनामा ने जीडी हास्पिटल से बाहर निकलकर खूब हंगामा किया। नज़ारा देखने सड़क पर भीड़ जमा हो गई थी। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई व मोबाइल से बनाए गए। कुछ ही देर अनियमितता शहरभर में वायरल हो गई।
दरअसल मारपीट के मामले में घायल बंटी निनामा को मेडिकल कॉलेज से इंदौर रैफर किया गया था। लेकिन परिजन इसे बेहतर उपचार के लिए 80 फ़ीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.