Logo
ब्रेकिंग
डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला...

आम जनता को मंत्री भिखारी कह रहे, फिर तो लाड़ली बहना व छात्रवृत्ति पाने वाले भी भिखारी?

-पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक पारस सकलेचा व हर्ष विजय गहलोत ने कहा कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सूचिता की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार घमंड में चूर है। जनता को भिखारी कह रहे हैं। यदि जनता को कह रहे तो फिर लाड़ली बहना को भी भिखारी कहना चाहिए। छात्रवृत्ति पाने वाले भी भिखारी कहलाएंगे इस सरकार की बदजुबानी के खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध प्रदर्शन करेगी।
यह बात पूर्व शहर कांग्रेस विधायक पारस सकलेचा ने बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। यह पत्रकारवार्ता प्रदेश की भाजपा सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी कहने के बयान के खिलाफ आयोजित की गई थी। इस मुद्दे को पार्टी विधानसभा में भी उठाएगी।
सकलेचा ने कहा कि अभी तक भाजपा के किसी भी बड़े नेता ने इस बयान का खंडन कर यह तक नहीं कहा कि यह उनका निजी बयान है। बल्कि मंत्री पटेल यह कहते पाए गए कि मैं अपने बयान पर अडिग हूं। जबकि लोकतांत्रिक परंपरा में किसी मंत्री का बयान संयुक्त बयान माना जाता है। तब यह मान लिया जाए कि यह सरकार का बयान है।
सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि जिस तरह से बहुमत से प्रदेश की जनता ने भाजपा को जिताया था। विधानसभा हो या लोकसभा हों। सत्ता के अहंकार में सरकार की जनता को भिखारी बताया जा रहा है। ये तो एक मंत्री का बयान है। ऐसे इस पार्टी के कई मंत्री बयान देकर जनता का अपमान करने में जुटे है।
इसके ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी 5 मार्च से आ5 मार्च तक आंदोलन करेगी। जिसमे ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होंगे। पत्रकारवार्ता में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यास्मीन शैरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, हितेश पेमाल, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, इक्का बेलुत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.