आखिर हिना ने हिला दिया, कोई सुनवाई नहीं…सिस्टम लौटा पटरी पर, रोस्टर में सख्ती, टीटीई की आनाकानी थमी, एक माह में ही बढ़ गई अर्निंग
-सालों से चल रही अनदेखी को रोकने वाली पहली सीनियर डीसीएम साबित हुई केवलरमानी
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेनों में ड्यूटी एवं यात्रियों से टिकिटों की चेकिंग को लेकर सालों से चल रही मनमानी को आखिर महिला सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी ने थाम ही दिया। ऐसी लगाम कसी कि होश उड़ गए, सभी लग गए ठिकाने…। अब बकायदा रोस्टर के मान से चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी चल रही है। हालात यह है कि किसी टीटीई को बेवजह ट्रेन बदलने की कोई गुंजाईश ही नहीं छोड़ी जा रही है। यह सभी मॉनिटरिंग के लिए बिछाई गई बिसात से संभव हुआ है।
मालूम हो कि न्यूज जंक्शन-18 ने पिछले माह अनियमितता को लेकर लगातार ख़बरों का प्रकाशन कर रेल प्रशासन का ध्यानकर्षण कराया था। दरअसल पिछले माह रतलाम-मुंबई सेक्शन में कुछ टीटीई पर विजिलेंस कार्रवाई हुई थी। पड़ताल में विभाग को जानकारी मिली थी कि ड्यूटी रोस्टर में ही धांधलियां की जा रही है। इसके बाद विभाग प्रमुख सीनियर डीसीएम ने सिस्टम में नकेल कसना शुरू की।
दो बदलाव से पटरी पर आई व्यवस्था:- सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी ने पिछले दिनों टिकिट चेकिंग की ड्यूटी व्यवस्था को सुधारने के लिए दो प्रमुख बदलाव किए है। विजिलेंस से कार्यकाल पूरा कर रतलाम लौटे विलिजेंस इंस्पेक्टर रहे मिक्की सक्सेना को मंडल कार्यालय के कमर्शियल विभाग में टिकिट चेकिंग स्टाफ पर निगरानी की कमान सौंपी। दूसरा बदलाव सीटीआई स्लीपर को लेकर किया गया। पूर्व सीटीआई स्लीपर पद से कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के बाद कुछ दिनों कार्यवाहक व्यवस्था की गई थी। उसी दौरान रतलाम मंडल के टीटीई की विजिलेंस कार्रवाई के बाद उजागर हुई अव्यस्था को दुरुस्थ करने नए सीटीआई स्लीपर के रूप में मोहन जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सतत निगरानी तथा नियमित रोस्टर के मान से ड्यूटी के अब विभाग को सुखद परिणाम मिलने शुरू हो गए।
एक माह में ही अर्निंग में एकाएक इजाफा:- विभाग की नई बिसात का परिणाम यह रहा कि रतलाम मंडल की अर्निंग में एकाएक इजाफा होना शुरू हो गया। दरअसल जो व्यवस्था में सुधार किया गया। इसमें रतलाम के अलावा अन्य स्टेशनों भी शामिल किए है। नतीजनन फरवरी माह की अर्निंग में एकाएक ग्रोथ मिली है। विभाग को एक माह में ही करीब दो गुना व इससे अधिक अर्निंग मिली है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि अधीकृत आंकड़े विभाग द्वारा अप्रेल में जारी किए जाएंगे। मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि कमर्शियल विभाग द्वारा अर्निंग बढ़ाने के बेहतर प्रयास किए जा रहे है। नियम से ट्रेनों की ड्यूटी कराई जा रही है।
इस तरह सुधरी व्यवस्था
-विभागीय वाट्सएप ग्रुप में सीनियर डीसीएम द्वारा नियमित मैसेज कर जानकारियां हासिल की जा रही है। निर्देश दिए जा रहे है।
-मेनिंग वाली ट्रेनों में भी स्टाफ को टॉरगेट पूरा करने की हिदायत दी जा रही है।
-आपात स्थिति में किसी टीटीई के न आने पर ही ड्यूटी बदली जा रही है।
-हर टीटीई को सख्ती से टॉरगेट पूरा करने की हिदायत के अलावा इससे संबंधित की जा रही है कड़ी पूछताछ।
-बदलाव के बाद मंडल में या किसी अन्य मंडल में रतलाम स्टाफ का एक भी विजिलेंस केस नहीं बना है।
