Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट…जवाहर टाइगर, खतम इलेवन और फाइनेंस सर्कल ने जीत हासिल की

अब तक 1450 डॉट बाल 10 मेडन ओवर के साथ धुंआधार 4 अर्धशतक।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित रतलाम क्रिकेट लीग (RCL) क्रिकेट टूर्नामेंट  में शनिवार को तीन रोमांचक मैच खेले गए।
समिति के अशोक चौटाला, देव शंकर पांडे, प्रिंस बना ने बताया कि आज का प्रथम मैच दोपहर 3 बजे खतम इलेवन विरुद्ध इंडियन गोल्ड, द्वितीय मैच शाम 6 बजे जवाहर टाइगर विरुद्ध श्रीवीला व रात्रि 8.30 बजे रॉयल चैलेंजर विरुद्ध फाइनेस सर्कल के मध्य मुकाबले हुए। राष्ट्रगान के साथ अतिथि के रूप में राजकमल जैन, समाजसेवी मनमीत सिंह डंग, राजेंद्र सिंह एंड कंपन, राजीव रावत पूर्व पार्षद, अनूप मेहता, अनु श्री पॉलिमर्स, पियूष गांधी समाजसेवी, रिची सिंह जी (रिची क्रेन सर्विस), नवीन सिंह (रिची क्रेन सर्विस), मुकेश व्यास जिला संयोजक बजरंग द, हितेश पेमाल सामाजिक कार्यकर्ता, मोहित पगारिया समाजसेवी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
प्रथम मैच में खतम इलेवन विरुद्ध इंडियन गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। शंकर सिंह 16, रुद्र जाट 15 रन तीन चौके बनाये। लक्ष्य का पीछे इंडियन गोल्ड 10 ओवर में 61 रन ही बना पाई। साजिद 16, गोलू पठान ने 18 रनों का योगदान दिया। खतम इलेवन के विशाल वाघेला की शानदार गेंदबाजी 2 ओवर में 3 विकेट लिए। वाघेलापर मेन ऑफ द मैच रहे।
द्वितीय मैच 6 बजे जवाहर टाइगर विरुद्ध श्री वीला के मध्य हुआ। पहले बल्लेबालजी करते हुए जवाहर टाइगर ने 84 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज हिमांशु 16 रन, शाहरुख ने 15 रन बनाए। जवाब में श्री विला के केशव 34 और करण 19 ने शानदार पारी खेली। रोमांचक मैच में श्री विला मात्र 3 रनों से मैच नहीं जीत पाई।


मेन ऑफ द मैच जवाहर टाइगर के राधेश्याम सोनकर रहे।
तृतीय मैच रात्रि 8.30 बजे और रॉयल चैलेंजर विरुद्ध फाइनेस सर्कल के मध्य हुआ। पहले बल्लेबालजी रॉयल चैलेंजर ने करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर रन 79 बनाए। बल्लेबाज अनीश खान 44 रन, लाला गुर्जर ने 21 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके जवाब में फाइनेस सर्कल ने मैच जीत लिया।
स्पर्धा के मेन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार असीम ओझा द्वारा माता स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति के सर्वश्री महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, गौरव जाट अशोक पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, सुनील सारस्वत ,जयेश राठौर, यतेन्द्र भारद्वाज, राधे चंदाने, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, लवकेश शर्मा, दीपक मइड़ा, नीलेश मेहता, अरुण चौरड़िया, अभिषेक पटेल अविनाश शर्मा कमेंट्री चंचल चौहान सिद्धू फेम , गोविंद मालवीय, योगेंद्र सिंह जादौन, एम्पायर उज्जैन डिविजन क्रिकेट से बुलाए गए, सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.