Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

भव्य शौर्य संचलन….नामली गीता जयंती के उपलक्ष्य में शौर्य संचलन का हुआ आयोजन

रतलाम/नामली। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नामली प्रखंड द्वारा गीता जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव हिंदू समाज के प्रति समर्पित रहता है। हमे एक रहना होगा।
संचलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गीता के संदेश और हिंदू समाज के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर भगवा ध्वज के साथ निकाले गए शौर्य संचलन ने समाज में एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राम दरबार तथा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
मंचासीन पदाधिकारियों में विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला संयोजक मुकेश,  व्यास जिला सह मंत्री एवं नामली प्रखंड पालक पव, देवडा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़ उपस्थित थे।
संचलन आशर्मा मैरिज गार्डन से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ। पुनः गार्डन पहुंचा जहां भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ। नगर में विभिन्न समाजिक राजनैतिक संगठनों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में विभाग समाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला सह सयोंजक आशु टांक, जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला धर्माचार्यों, संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, गौ रक्षा प्रमुख मुन्नू, कुशवाह प्रशासनिक कार्य प्रमुख पंकज चौहान, नामली प्रखंड से विजय सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिह, लखनसिंह सोलंकी, आकाश जाट, प्रेम, अनुराग निंनामा, ईश्वर सोनवा , आयुष , नागेश व खंड व ग्राम समितियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री लखन सिंह कछावा डेलनपुर ने किया। आभार प्रखंड संयोजक हरिश जी पाटीदार ने माना।
यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.