Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

वोट के लिए वादें…परिषद कार्यकर्ता रतलाम तो यूनियन पदाधिकारी रतलाम सहित नीमच व मंदसौर पहुंचे

-कर्मचारियों ने पदाधिकारियों वोट देने का किया वादा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव की नजदीकी को देखते संगठनों द्वारा जनसंपर्क तेज कर दिया है। बीती रात ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने नीमच, मंदसौर व रतलाम में व पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद पदाधिकारियों ने रतलाम में घर घर कर्मचारियों से मुलाकात की।


यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में नीमच एवं मंदसौर के प्रत्येक कार्यालय में जनसंपर्क कर 104 वर्ष पुरानी यूनियन का इतिहास बताया गया। आने वाली 4, 5 एवं 6 दिसंबर को अपने मत का उपयोग कर कर्मचारी यूनियन को मजबूत बनाने की अपील की। इसी दौरान रतलाम में मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंडल कार्यालय डिप्टी सी कंस्ट्रक्शन, सीनियर डीएसटी कार्यालय, रोकड़ कार्यालय में अपना जनसंपर्क कर वोट की अपील की। इस दौरान मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी, मंडल कार्यालय शाखा उपाध्यक्ष अशोक तंवर, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, सिद्धार्थ झाडे, दीपिका बैरागी के अलावा कई प्रतिनिधि इस जनसंपर्क में उपस्थित रहे।

परिषद ने किया धुआंधार जनसंपर्क

इसी तरह परिषद के जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रतलाम मंडल के सभी कॉलोनी में मंडल पदाधिकारी गण के साथ जनसंपर्क किया गया। मुख्य रूप से देवी शंकर मीणा, अनिल उपाध्याय, सुजीत कुमार शर्मा, संजय राठौड़, मुकेश मीणा, बत्ती लाल मीणा, मीठा लाल मीणा, बबलू मीणा, राधे श्याम नापित, पुष्पेंद्र पाराशर, अनिल मीणा, बंटी मीणा, मनोहर जागीर, प्रेम राज मीणा, बाबू लाल मीणा, गौरी शंकर, लेनार्ड सिटी अध्यक्ष हेतराम विश्नोई, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष विश्नोई ने सभी पदाधिकारियों का बहुत बहुत स्वागत किया गया।
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के स्टार प्रचारक मुकेश गंडोरिया के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जोरदार जनसंपर्क किया। इस पर कर्मचारियों ने आगे बढ़कर परिषद को विजय हासिल करने का वादा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.