Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

मां ही निकली जुड़वा बच्चों की कातिल, बारी बारी से पानी की टंकी में डूबोया

-घर में परिजनों के बच्चों को नही संभालने से आक्रोशित हो गई थी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में दो जुड़वा बच्चों के पानी की टंकी में डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने सघन जांच के बाद खुलासा किया है। 4 महीने के दोनों मासूम जुड़वा बच्चों को उनकी मां ने ही मारा था। दोनों के शवों को ताबड़तोड़ परिवार वालों ने कब्र में दफना दिया था। पुलिस ने कब्र से शवों को निकाला। इसके बाद जांच में मामले का पटाक्षेप किया गया।
यह घटना 20 नवंबर की थी और 21 नवंबर को पुलिस ने कब्र से दोनों के शवों को निकाला था।
रतलाम एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि मासूम बच्चों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चों की मां मुस्कान अपने बच्चों के संभालने की बात पर अपनी सास व पति से सहयोग नहीं करने से खफ़ा हो गई थी।


19 नवंबर को घर पर मुस्कान की सास भी आई थी। तब मुस्कान ने पति व सास से कहा कि वो अकेले बच्चों को नहीं संभाल पाती है। किसी को उसके साथ रहना चाहिए लेकिन पति व सास दोनों ने उसकी बात नहीं मानी।
पुलिस के मुताबिक मां मुस्कान ने बताया कि वो पहले भी कई बार पति से कह चुकी थी कि दोनों बच्चों को एक साथ संभालने में उसे दिक्कत होती है। उसकी मदद की जाए। इसे लेकर पति ने सहयोग नहीं किया। 19 नवंबर को जब सास व पति ने बात नहीं मानी तो आक्रोशित होकर दोनो बच्चों को मौत के घाट उतारने की ठान ली।

बारी-बारी से से टंकी में डाला

मां ने बारी बारी से बच्चों को टंकी में डाला। पुलिस की जांच के मुताबिक एक बच्चा जमीन पर खेल रहा था, जबकि दूसरा झूले में था। मां ने पहले एक बच्चे को पानी की भरी हुई टंकी में डाला। फिर दूसरे बच्चे को भी उसी पानी की टंकी में डाल दिया। दोनों बच्चों को पानी की टंकी में डालने के बाद मुस्कान ने पति को फोन लगाया और कहा कि बच्चे घर पर नहीं है। पति दोस्त बिलास के साथ घर आया और बच्चों को ढूंढ़ने लगा। कुछ देर बाद उन्हें पानी की टंकी में बच्चे मिल गए। उन्होंने निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
बच्चों की मौत होने के बाद मुस्कान के पति आमिर कुरेशी ने ऑटो बुलाया और दोनों बच्चों के शव लेकर मुस्कान के ससुराल शेरानीपुरा ले गया जहां कब्रिस्तान में दोनों को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी मां मुस्कान व पिता आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.