Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित

परिषद का जनसंपर्क… गेट मीटिंग दाहोद वर्कशॉप, मंडल में भी पहुंचे पदाधिकारी

-जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा के साथ एसटीएससी व ओबीसी एसोसिएशन पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने मंडल और शाखा पदाधिकारी गण के साथ एसटीएससी व ओबीसी सहित अन्य एसोसिएशन के साथ दाहोद वर्कशॉप में जोरदार गेट मीटिंग की।
शिव लहरी शर्मा ने बताया कि परिषद पुरानी पेंशन की मांग को सफल करने के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। जिससे कर्मचारियों को उनकी अब और अधिकार मिल सके। सभी कर्मचारियों ने परिषद को जिताने का वादा किया है।
मंडल मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन सदैव राष्ट्रीय रेल हित और कर्मचारी हित के लिए सदैव तत्पर रहती है। उनकी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती है।


देवीशंकर मीणा ने बताया कि कर्मचारियों में एक अलग ही जोश और उमंग है परिवर्तन लाने का कर्मचारियों में एक अलग ही भविष्य कर्मचारी परिषद में दिख रहा है।
अहमदाबाद से पधारे जोनल संरक्षक आर.पी. शर्मा ने बताया कि 11 साल बाद परिषद के ही बदौलत चुनाव कराए जा रहे हैं। परिषद आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर की संघर्षशील है। आने वाले समय में कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।
गेट मीटिंग में मंडल मंत्री प्रशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, रनिंग शाखा सचिव रवि मीणा, रनिंग शाखा अध्यक्ष रणजीत यादव, एसएन्डटी शाखा अध्यक्ष प्रेम राज मीणा, देवी शंकर मीणा, दाहोद वर्कशॉप शाखा अध्यक्ष अजय महाजन, संगठन मंत्री आईबी मिश्रा, मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा, अनिल ओझा, ओबीसी एसोसिएशन संरक्षक आर. पी. शर्मा, ओबीसी एसोसिएशन के शाखा सचिव प्रदीप प्रजापति के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। एसी एसटी एसोसिएशन के दाहोद शाखा अध्यक्ष वाला भाई, सचिव प्रताप भाई, एडिशनल सचिव दिलीप भाई राठौर, उपाध्यक्ष तरुण भाई के साथ भारी संख्या में पदाधिकारी गण शामिल हुए। इंजीनियरिंग एसोसिएशन के भी पदाधिकारी ने भी इस गेट मीटिंग को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.