Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

बेटी ने दिया आशीर्वाद…मंडल मंत्री को तिलक लगाकर किया सम्मान, नागर बोले-बेटा हम जरूर जीतेंगे

-चित्तौडगढ़, शम्भूपुरा, चंदेरिया में जनसंपर्क, मिल रहा कर्मचारियों का समर्थन।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेड यूनियन की मान्यता के चुनाव में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का चित्तौडगढ़, शम्भूपुरा, चंदेरिया में सघन जनसम्पर्क हुआ। कर्मचारियों का पूरा समर्थन संगठन द्वारा कर्मचारी हितों में किये गए कार्यो से कर्मचारी मजदूर संघ के पक्ष में मतदान के लिये प्रतिबद्ध दिखे। जनसंपर्क के दौरान कर्मचारी की बेटी ने तिलक लगाकर मंडल मंत्री नागर का स्वागत किया। नागर ने कहा कि हम अवश्य जीतेंगे।


सहायक महामंत्री बीके गर्ग, मण्डल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में सहायक मण्डल मंत्री गौरव दुबे और महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य कैलाश नागदा,महेंद्र राठौर, इमरान खान, अमित चौहान, शाखा सचिव प्रहलाद मीणा, अमृतलाल मीणा, हाफ़िज़ भाई सहित भारी संख्या में कर्मचारियों से रूबरू हुए। गुलाब के फूल पर मतदान की अपील की।

मजदूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नगर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे कॉलोनी रतलाम में घर-घर जाकर समर्थन जुटाया जा रहा एवं वोट की अपील की जा रही है। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सभी रेल कर्मचारी अपना वोट काम करने वाले संगठन के पक्ष में दें। सरकार की मंशा ठीक नहीं है। वो नहीं चाहती के किसी भी संगठन को मान्यता मिले। इसलिए सोच समझकर एनएफआईआर/मजदूर संघ का साथ दें, ताकि भारत सरकार एवं रेलवे बोर्ड तक रेलवे कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज उठाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.