महाकाल नगरी में चुनावी जयघोष…उज्जैन के मंडल मंत्री को किया आश्वस्त, कर्मचारियों ने कहा-मजदूर संघ को जिताएंगे
-मान्यता चुनाव को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का उज्जैन स्टेशन पर सघन जनसंपर्क
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता के चुनाव को लेकर बाबा महाकाल की धर्मनगरी उज्जैन में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के जनसंपर्क का आगाज़ हुआ।जयघोष के साथ कर्मचारियों ने उज्जैन के मंडल मंत्री अभिलाष नागर को आश्वस्त किया। कहा कि मजदूर संघ को वोट देकर विजयी बनाएंगे।
बता दें कि 4, 5 के अलावा 6 दिसंबर को अतिरिक्त दिन रनिंग स्टॉफ द्वारा मतदान किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में एवं मंडल पदाधिकारी अतुल सिंह राठौर, संजय कुमार, अरविंद शर्मा, पवन मिश्रा एवं उज्जैन शाखा के पदाधिकारियों द्वारा उज्जैन स्टेशन के विभिन्न कार्यालयों में जनसंपर्क किया। मजदूर संघ के पक्ष में मतदान कर गुलाब के फूल पर मोहर लगाकर मजदूर संघ को विजयी बनाने की अपील की है।

इस दौरान मंडल मंत्री नागर द्वारा कर्मचारियों के हित में मजदूर संघ द्वारा किए गए तथा किए जाने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय रेलवे से ट्रेड यूनियन आंदोलन को समाप्त करने की साजिश एवं गुमराह करने के कुछ सरकार समर्थित संगठनों से सतर्क रहने का आव्हान किया गया।
मंडल मंत्री नागर द्वारा मुख्य रूप से ओपीएस और आठवें पे कमिशन लागू होने तक मजदूर संघ द्वारा आंदोलन को निरंतर रखने की बात कहीं। उज्जैन निवासी मजदूर संघ के मंडल मंत्री को उज्जैन रेलवे स्टेशन के रेल कर्मचारियों द्वारा भरपूर समर्थन देने एवं एकमत होकर रेल कर्मचारियों द्वारा मजदूर संघ को विजयी बनाने के लिए आश्वास्त किया गया।
इस अवसर पर चेतन चौधरी, एसके यादव, शेख जमील, संजय लोधी,जीआर जरिया, चंचल मेहता, कुंदन पाठक, अनिल देवड़ा, किशोर सिंह, रंजीत कुमार निरंजन कुमार, हेमंत पाल, धर्मेंद्र वर्मा, नानक सिंह, डीके सिन्हा, विनोद कुमार,अनिल गुप्ता, कमलेश कुमार, जेके साहू, अखिलेश इतावडिया, मोहम्मद रफीक, मो. यूसुफ, हेमंत मीना, नरेश मीना, लोकेश आदि उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी शाखा अध्यक्ष नरेंद्र सहगल ने दी।
