न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव को लेकर नवंबर का आधा महीना बीतने तथा दिसंबर के पहले सप्ताह में मतदान को देखते संगठनों की सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा जनसंपर्क व सभाएं का दौर जारी है। वहीं पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने भी अपना फील्ड में दमदार उपस्थिति दर्शाते हुए जनसंपर्क तेज कर दिया है।

जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को इंदौर व महू पहुंचे । वहां जोरदार कैम्पेनिंग कर रतलाम से इंदौर मऊ तक जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। वहां नारेबाजी की तथा संगठन की नीतियों से अवगत कराया गया।
सभी लोगों ने पश्चिम रेलवे कर्मचारी मामले में शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने परिषद को वोट देने का मन बना लिया है।
सोमवार को मंडल मुख्यालय के अलावा सेक्शनों में जनसंपर्क किया जाएगा। यह जानकारी प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने दी।
