Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

रेलवे को निजीकरण से बचाना है तो एकजुट हो जाएं…. एनएफआईआर व मजदूर संघ को चुनना होगा

-दाहोद में मजदूर संघ महामंत्री काबर ने कहा-पुरानी पेंशन योजना भी हम लेकर रहेंगे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम/दाहोद। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर और जोनल अध्यक्ष शरीफ खान पठान के तीन दिवसीय रतलाम मंडल का दिरण जारी है। तीसरे दिन इन्होंने दाहोद में सुबह जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में मजदूर संघ के लगभग 200 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि नेशनल रेलवे मेंस फेडरेशन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लाभ लागू करवाने तक आंदोलन करता रहेगा। सभा में छठें पे कमिशन में रनिंग स्टाफ के साथ हुई अनामली, ट्रैक मेंटेनर के लिए 4200 ग्रेड पे की मांग, पॉइंट्स मैन के लिए केडर पुनर्सरचना, एलडीसी ओपन टू ऑल, पुरानी पेंशन योजना को अमल में लाना तथा आठवे पे कमीशन के गठन की चर्चा रेलवे बोर्ड स्तर पर जारी है। इसके पश्चात दाहोद वर्कशॉप में संबोधित करते हुए आरजी काबर एवं शरीफ खान पठान ने कहा ट्रेड यूनियन को बचाना है। कर्मचारियों की हितों की रक्षा करनी हैं तो एनएफआईआर/मजदूर संघ का साथ दें। सरकार की मंशा सही नहीं हैं। निजीकरण को बढ़ावा दे रहीं हैं। हमारा संगठन ही एकमात्र मजबूती से सभी केंद्रीय कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रहा हैं। दूसरे क्षेत्रों में संगठनों बंद कर दिये गए या हाशिये पर हैं l मगर एनएफआईआर सदैव रेल कर्मचारियों के लिये लड़ता रहेगा। आप सभी को साथ आना होगा और एकजुट रहना होगा।
सभा में छठे पे कमिशन में रनिंग स्टाफ के साथ हुई अनामली, ट्रैक मेंटेनर के लिए 4200 ग्रेड पे की मांग, पॉइंट्स मैन के लिए केडर पुनर्सरचना, एलडीसी ओपन टू ऑल ,पुरानी पेंशन योजना को अमल में लाना तथा आठवे पे कमीशन के गठन की चर्चा रेलवे बोर्ड स्तर पर जारी है। इस अवसर पर अभिलाष नागर द्वारा मजदूर संघ की उपलब्धियां को कर्मचारियों के सम्मुख रखा गया। 16 परिवारों की अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को जोनल लेवल से हल करने पर आरजी काबर एवं शरीफ भाई पठान का धन्यवाद भी दिया।
इस दौरे में रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया कि रेलवे के संगठनों के मान्यता के चुनाव 4, 5 व 6 दिसंबर को होने वाले हैं। जिसमें सहायक महामंत्री बीके गर्ग व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संबोधित करते हुए वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पक्ष में कर्मचारियों को मतदान करने के लिए अपील की गई।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर व सचिन मिश्रा, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे व महेंद्र सिंह गौतम, जेसी बैंक डायरेक्टर नीलम कौर,सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर व गौरव संत, अरविंद शर्मा, शाखा सचिव ललित मीणा, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष मनोज खरे, आशाराम मीणा, इमरान खान, सुमित गर्ग, मिलन कंथारिया, जयंत अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। यह समस्त जानकारी प्रवक्ता गौरव दुबे द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.