-स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता, एमडी के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुलिस ने प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 5 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ एमडी ले जाते हुए आरोपी को पकड़ा।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इस क्रम में थाना स्टेशन रोड द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की खरिद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में थाना स्टेशन रोड द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा एवं एम.डी. को जब्त कर कार्यवाही की गई है।

अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व में सउनि बबलु डागा ने मुखबिर सूचना से हमराह टीम प्रआर.नरेन्द्र चावडा, प्रआर महेन्द्र फतरोड, आर. हर्षल शर्मा, आर. दीपक मकवाना ने आरोपी आबिद पिता अजीज मैवाती उम्र 39 वर्ष निवासी बजरंग नगर गुलशन बेकरी के पास रतलाम से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में भरा मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स (वजनी 50 ग्राम किमती 5 लाख रूपए) को जब्त किया गया। आरोपी आबिद मैवाती को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आबिद मेवाती से उक्त मादक प्रदार्थ एमडी किससे लाने व किसको देने के संबंध में पूछताछ कर विवेचना की जा रही है। आरोपी आबिद मेवाती के विरुध अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड, उनि शांतिलाल चौहान,सउनि बबुल डागा, प्र.आर. मनोज पाँडेय, प्र.आर. महेन्द्र फतरोड, प्र.आर. नरेन्द्र चावडा, प्रआर.राजु अमलियार, प्रआर. बालाराम जाट, आर. हर्षल शर्मा, आर. विशाल सेन, आर. हेमराज डामोर, आर. विजय निनामा, आर. ललीत वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
