Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

ओवरनाइट एक्सप्रेस की मशक्कत…ट्रेन का रैक लॉक, यात्रियों की गेट पर झूमाझटकी

-ट्रेन इंदौर प्लेटफॉर्म पर खड़ी, आधे घंटे तक कोच के दरवाजे बंद।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस इंदौर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचने के बावजूद रैक रोज समय पर नहीं खोले जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री बता रहे कि आधे घंटे तक इंतजार के बाद भी कोच के दरवाजे बंद रहते है। इससे ट्रेन चलने के समय तक अपनी बर्थ खोजने व जगह पाने में मशक्कत करना पड़ती है।

गुरुवार को यह ट्रेन यार्ड से शाम 6.15 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 पर आ गई। देर तक कोच के दरवाजे नहीं खोले जाने से यात्रियों ने हंगामा भी मचाया। ट्रेन इंदौर से रवानगी का समय 7.30 बजे रहता है।
इधर, अधिकारियों का कहना हैं कि यार्ड से ट्रेन आने के बाद सीएन्डब्ल्यू के स्टाफ बारी-बारी से कोच के लॉक खोलता है। इसलिए थोड़ी देर लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.