-घटला उमावि का है टीचर, प्राइवेट कोचिंग क्लास की छात्रा से की थी छेड़छाड़।
-माणक चौक थाना में मामले के बाद हुए छात्रा के बयान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्कूल में छात्राओं से यौन शोषण व छेड़छाड़ के मामले थम नही रहे है। घटला हाईस्कूल के टीचर पर निजी कोचिंग क्लास की छात्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगे है। आरोपी शासकीय टीचर है। जबकि वह अपने भाई की कोचिंग क्लास में भी पढ़ाता है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला कुछ माह पहले का है। लेकिन सप्ताह पहले कोचिंग क्लास की छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी घटला हाईस्कूल में टीचर है। शहर के खातीपुरा में अपने भाई की कोचिंग सेंटर पर पढ़ाता है। छात्रा की शिकायत पर माणक चौक पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका के बयान लिए। मामले के बाद से टीचर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है।
इधर, परिजनों का कहना है कि टीचर मामले में समझौते के प्रयास में जुटा है।
मामले में घटला हाईस्कूल के प्राचार्य सुधीर गुप्ता का कहना है कि मामला स्कूल का नहीं है। बाहर कोचिंग क्लास का हो सकता है।
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का...
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...
तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा...
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव...
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या
