Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

मैं हवा हूं, कहां वतन मेरा….ग़ज़लों भरी शाम, आपके नाम, मशहूर शायरों की उम्दा ग़ज़लों से बंधेगी समां, रतलामी कलाकार देंगे प्रस्तुति

-27 सितंबर 2024 की शाम 7 बजे से होगी कार्यक्रम की शुरूआत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जी, हां शहर में वाद्ययंत्रों से सज्जित ग़ज़लों भरी शाम लेकर आ रहे है रतलामी कलाकार। स्वर श्रृंगार म्युजिकल ग्रुप द्वारा ‘शाम ए गजल’ का आयोजन 27 सितंबर 2024 शुक्रवार की शाम 7 बजे से होगा। इसमें गजल सम्राट गुलाम अली, तलत अजीज, मोहम्मद हुसैन एहमद हुसैन सहित नामी कलाकारों की गाई गई चुनिंदा गजलों की पेशकश की जाएगी।
कार्यक्रम होटल श्री (अजंता पैलेस के सामने) होगा। इसमें मंच से साहित्यकार आशीष दशोत्तर अपने उम्दा संचालन के हुनर से दर्शकों को बांधेंगे। वहीं लाइव इंस्ट्यूमेंट पर कलाकार अशफ़ाक़ जावेदी, नयन सुभेदार, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, जलज शर्मा, इदरीस जावेदी, इकबाल खान, संजय परसाई, बीएल जोशी, आफ़ताब जावेदी, हरीश नेमावत सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

मंच पर सिंथेसाइजर पर नदीम शेख मसूदी (नीमच), शादाब जावेदी ऑक्टोपेड, अंशुल राणा तबला, तंज़ीम शेख गिटार पर संगत देंगे। साउंड मास्टर चेतन चौहान रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.