Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

नहीं तो हो जाता रेल हादसा, घबरा गए यात्री…..रेलवे ट्रैक पर रखा सीमेंटेड कॉलम, ट्रेन ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, बड़ी दुर्घटना टली

-रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने की आए दिन हो रही हरकतें।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड कॉलम रखने का मामला सामने आया है। हालांकि ट्रेन ड्राइवर ने ट्रैक पर रखें कॉलम को देख लिया। सूझबूझ दिखाते हुए एकाएक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसलिए बड़ा हादसा होते टला। ट्रेन में जोर का झटका आने पर अंदर सवार यात्री घबरा गए।
मामला सोमवार रात 9.40 बजे मंदसौर स्टेशन के पास हरकियाखाल सेक्शन का है। सेक्शन के ट्रैक पर किसी शरारती तत्व द्वारा सीमेंट का कॉलम रख दिया। इस बीच ट्रेन संख्या 05834 मंदसौर-कोटा पैसेंजर सेक्शन से गुजर रही थी। ट्रेन ड्राइवर को ट्रैक पर कुछ रखा दिखाई दिया। आनन फानन उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। ट्रेन झटके से रुकने पर अंदर सवार यात्री घबरा गए।


बाद में ट्रैक पर रखे कॉलम को हटाया गया। ट्रेन यदि न रोकी होती तो ट्रेन बेपटरी भी हो सकती थी।
बता दें कि इन दिनों रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने की शरारतें की जा रही है। इसके पिछले दिनों वीडियो भी वायरल हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.