-शिकायतकर्ता की एसपी लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत के बाद अधिकारी ट्रेस।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिला मुख्यालय के जावरा में लोकायुक्त की कार्रवाई में कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी जावरा को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। हालांकि 15 हज़ार रुपए की मांग की गई थी। आवेदक की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक अरनिया गुर्जर पिपलोदा निवासी देवी सिंह गुर्जर ने लोकयुक्त उज्जैन पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आबंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी। उक्त उचित मूल्य की दुकान पर आवेदक की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। उचित मूल्य की दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद आपूर्ति अधिकारी जावरा प्रेम कुमार अहिरवार द्वारा 15 हजार की रिश्वत मांगी थी।
इस शिकायत के बाद उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विश्वकर्मा ने अधिकारी को ट्रेस करने की योजना बनाई। डीएसपी राजेश पाठक द्वारा आठ सदस्यीय दल गठित कर प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत की राशि 4 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा। खाद्य अधिकारी के जावरा स्थित शासकीय घर पर लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश, आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक मोहम्मद इसरार, आरक्षक श्याम शर्मा शामिल रहे।
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...
रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...
भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ...
ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट...
गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि...
राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम
चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...
Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म...
रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...
