Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर...

भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु….श्री कालिका माता मंदिर परिसर में सजा श्री श्याम बाबा का दरबार 

-सुधाकर राव मित्र मंडल द्वारा अमर बलिदानी श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की भजन संध्या

-10 हज़ार से अधिक भक्तगण रहे उपस्थित, देर रात तक झूमते रहे श्याम प्रेमी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सुधाकर राव मित्र मंडल द्वारा अमर बलिदानी श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या आयोजित की गई। श्री कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्री श्याम प्रेमी देर रात तक  उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुधाकर राव मराठा द्वारा मंच के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया।

मां कालिका की आरती के पश्चात भजन संध्या की शुरुआत हुई। जिसमें देवास से आए भजन गायक आकाश अग्रवाल एवं ग्रुप ने श्री खाटू श्याम बाबा के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। बाबा के सुमधुर भजनों पर देर रात तक भक्त थिरकते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा की ज्योत जलाए जाने के साथ अमर बलिदानी श्री मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। भजन संध्या दौरान परिसर राष्ट्र भक्तों के चित्र से सजा नज़र आया।

ये हस्तियां हुई सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सेवा के क्षेत्र में पद्मश्री विभूषित डॉ. लीला जोशी, समाज सेवी श्याम साहू, गोविंद काकानी, वरिष्ट अभिभाषाक चंदरसिंह, प्रमोद व्यास, निर्मल कटारिया, ओसी जैन, मोघे जी, तेजसिह हाड़ा एवं शांतिलाल गेहलोत (मास्टर साहब) का सुधाकर राव मराठा द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो के जिला मंत्री ऋषभ दुबे,  अनुराग लोखंडे, शैलेंद्र सिंह पंवार, देवीलाल जाट, वरिष्ट स्वयं सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नेपालसिंह डोडिया, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, रितेश कालू नाथ,  आशीष शिवहरे, शेरसिंह, रामबाबू शर्मा, भाजपा नेत्री अनीता कटारिया, देवेंद्र गुर्जर, आयुष पांडे, अजय गोमे सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य जिलों से आए समर्थक

उदयपुर, निंबाहेड़ा, नीमच, मंदसौर, देवास, इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जगहों से भी सुधाकर राव मराठा मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा श्री मराठा का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.