Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

एक आयोजन हटकर… पुस्तक विमोचन के बाद रेलवे कर्मचारी करेंगे शिविर में रक्तदान

-पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा सीनियर इंस्टिट्यूट में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले व्हील चेयर भेंट की जाएगी तथा पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम भी होगा।
यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। इसकी अध्यक्षता सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर करेगी। साथ ही आयोजन में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
रेलवे बोर्ड स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर राम प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में दिवंगत रेलवे कर्मचारी के सुपुत्र द्वारा रचित काव्य संग्रह पुस्तक अभिव्यक्ति का विमोचन किया जाएगा। साथ ही इन्हें पॉवर इलेक्ट्रिक व्हील चेयर भेंट की जाएगी।
इसके बाद मानव सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। एक मौके पर परिषद के जोनल संगठन मंत्री व जेडआरयूसीसी मेंबर शिव लहरी शर्मा, मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, सहायक मंडल मंत्री रामकृष्ण राठौर, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, डीजल शेड शाखा सचिव राधेश्याम नापित, शाखा अध्यक्ष बंटी मीणा, एसएनटी शाखा अध्यक्ष प्रेम राज मीणा, शाखा सचिव मनोहर जांगीर, कार्यकारणी सदस्य प्रभात आनंद मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा के साथ विभिन्न शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.