Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

अंतररास्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चमके रतलाम के खिलाड़ी, जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल

-प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का किया प्रतिनिधित्व, रेलवे यूनियन ने किया विजेताओं का सम्मान।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रतलाम के खिलाड़ियों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते। रतलाम पहुंचने पर परिजनों सहित रेलवे संगठन वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने इनका सम्मान किया।
जानकारी देते हुए मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक अभिषेक शर्मा ने बताया कि देहरादून के शिवाजी अकादमी में 29, 30 व 31 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता हुई थी। इसमें रतलाम जिले की ओर से रचना शर्मा, रेहान शाह, सोनम चौहान, दिव्यांशी शर्मा, खुशबू चौहान, चाहत सोलंकी ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं कशिश डागर, समर प्रताप सिंह, दिशा बड़गोतियां, शीतल गुप्ता, भाव्यांशी शर्मा ने रजक पदक हासिल किया।साथ ही अव्यांश सिंह सिसोदिया व हर्ष शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी के रतलाम आगमन पर परिजन व खेल प्रेमियों द्वारा ढोल धमाके और फूल-मालाओं से बच्चों का स्वागत किया गया।
यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में खिलाड़ियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी, राज कुमार, प्रताप, फिरोज उपस्थित रहे। सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.