Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...

जाड़े में मैदानों पर दिखेंगी खेलों की गर्मजोशी, चार दिन गुलज़ार रहेंगे मैदान

24वां खेल चेतना मेला के लिए तैयार हो रहे खेल मैदान
9 से 12 जनवरी तक शहर के खेल मैदानों पर होगी खेल स्पर्धाएं
क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वें खेल चेतना मेला की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। खेलों का यह महाकुंभ आगामी 9 से 12 जनवरी तक होगा। इसमें शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर कई तरह की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसके लिए मैदान तैयार हो रहे है। खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा मैदान पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता होगी। इस वर्ष भी 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

इन मैदानों पर ये होगी खेल प्रतियोगिताएं

खेल मेला में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।
स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, रेलवे खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.