Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

मां कालिका के प्रांगण में अन्नकूट महोत्सव…56 पकवानों का लगाया भोग, 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की

-माता रानी का आकर्षण श्रृंगार, आरती व भोग के बाद शुरू हुआ प्रसादी का क्रम।
-श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के प्राचीन मां कालिका माता मंदिर पर रविवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं ने धार्मिक लाभ लिया। मातारानी को लगाए गए 56 पकवानों के भोग के अलावा प्रसादी का सेवन किया। इस दौरान लोगों की कतारें लगी रही।
श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल, प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर पंडित हेमंत पुजारी ने आकर्षक श्रृंगार किया तो माता रानी की आभा देखते ही बनी। सर्वप्रथम मां कालिका को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया तथा आरती की गई। आरती का लाभ संजय व्यास, दीपक पुरोहित, डॉ तरुणेन्द्र मिश्रा आदि ने लिया।


बाद में सभी भक्तों को पुड़ी, कड़ी, चावल, नुक्ती तथा अन्नकूट की सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसादी बनाने वाले जगदीश पुरोहित का शॉल ओढाकर ट्रस्ट की ओर से सम्मान किया गया। लगभग 10 हजार से अधिक भक्तों ने माता रानी की प्रसादी ग्रहण की। ट्रस्ट के सत्यनारायण कसेरा, पुरणमल अग्रवाल, राधा वल्लभ पुरोहित ,राजेंद्र शर्मा, पुरन चोइथानी, दिनेश वाघेला, हेमलता कसेरा ,वीणा गोयल, पुष्पा व्यास, माया बक्षी, दीपक गुप्ता, विश्वजीत टंडन, अजय चौहान व सेवा मंडल के सदस्य सहित विभिन्न नागरिक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.