Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

मैदान में दिखाया दमखम….बालिकाओं ने लगाई जंप, बालकों ने दिखाई स्फूर्ति

-राज्य स्तरीय  जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता के महाकुम्भ में खिलाड़ियों का संगम।

-रविवार को खेले गए बेहतरीन मैच, विजेता टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल संगठन द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान पर आयोजित (18 वर्ष) बालक एवं बालिका वर्ग राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में रविवार को रोचक मैच हुए।

बालिकाओं ने लगाई जंप लगाकर बॉल बास्केट में डालने में सफलता पाई। वही बालकों ने भी मैदान में स्फूर्ति दिखाई।

बता दें कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 27 जिलों की 35  टीम में भाग  ले रही हे। एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र सिंह धिमन, प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि  4 नवंबर से 8 नवंबर तक राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट खेल मैदान पर  हो रही है। जिसमें देवास, जबलपुर ,इंदौर, उज्जैन, भोपाल ,मंदसौर, रतलाम,सागर,नीमच,झाबुआ जिले की टीमें भाग ले रही हे।

यूनियन पदाधिकारी रहे मुख्य अतिथि

रविवार को अतिथि वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी भूरा एससी एसटी एसोसिएशन अध्यक्ष आर सी वर्मा तथा जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व कैलाश छपरी थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र सिंह धीमन उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा,  अब्दुल सलाम, अमिता अय्यर, सबा खान, प्रकाश मिश्रा, गीता मर्दवाल, नीता इसरानी, महेंद्र सिंह गौतम, उषा गुप्ता, विक्रम बाथव , राजे खान, सर्वेश माथुर, फिरोज पटेल, वंदना व्यास, जसबीर कौर धीमन, संजय वशिष्ठ आदि ने किया।  स्पर्धा के निर्णायक संजय गुर्जर, शुभम दवे, देवेंद्र सिंह, अमित गुर्जर, अनामिका जोशी, रोहित कुमार व अमित तिवारी थे । संचालन  फहीम अली ने किया व आभार सुशील अजमेरा ने माना।

आज के परिणाम बालक वर्ग :-

1. एन.बी.ए.ईन्दौर ने जोफ जबलपुर को (बालक ) 46-29 से हराया।

2.देवास जिले ने आर.सी.सी.भोपाल को 45-23 से हराया।

3.ग्वालियर जिला ने विदिशा को 49-22 से हराया।

4.एस.टी.सी.जबलपुर ने नीमच जिला को 44-25 से हराया।

5.रीवा जिला ने भोपाल जिले को 62-60से

बालिका वर्ग

1.एन.बी.ए.ने ग्वालियर जिले को

34-19 से हराया।

2. रतलाम कारपोरेशन ने गुना को बालक वर्ग में 54-24 से हराया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds