-श्री माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में रामोला मंदिर उत्सव समिति द्वारा किया गया आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में रामोला मंदिर उत्सव समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण का समापन हुआ। सात दिवसीय कथा का वाचन पण्डित गोपाल व्यास द्वारा किया गया। प्रतिदिन आरती व प्रसादी का लाभ समाज के विभिन्न संगठनों ने लिया। अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारम्भ होकर बैंडबाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई पुनः रामोला मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा ने समाजजनों को धन्यवाद देते हुए समाज के सभी कार्यक्रम में उपस्थित होने व सहयोग देने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष डागा के अलावा डॉ. बी.एल. तापड़िया, द्वारकादास भंसाली, विजय असावा, पंकज गगरानी, राजेश गेलड़ा, प्रह्लाद लड्डा, गोपाल राठी, महेश भंसाली,अशोक जागेटिया, मधु बाहेती, जया गगरानी, अनिता लखोटिया,चेतना गगरानी, राजा देवी राठी सहित समाजजन, रामोला मंदिर उत्सव समिति के सदस्य एवं महिला शक्ति उपस्थित रही। आभार समाज सचिव नरेंद्र बाहेती ने माना।
ब्रेकिंग
रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया
तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...
नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से...
रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ...
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर...
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों...
WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ...
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...
रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...
भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
