Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नियुक्ति : आईआरटीसीएसओ की नई मंडल कार्यकारिणी, मुनेश मीणा अध्यक्ष, मलिक उपाध्यक्ष

-आगामी चुनाव तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नियुक्ति की दी सहमति।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंडियन रेलवे टिकिट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) की रतलाम मंडल स्तर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मुनेश मीणा को अध्यक्ष तथा प्रेमसिंह मलिक, अशोक शर्मा, होशियार सिंह तथा अरविंद रावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अध्यक्ष मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत सोनी तथा चुनाव अधिकारी असलम मिर्जा बेग से फोन और अनुमोदन मिला है। इसके बाद आगामी चुनाव तक संगठन में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी, सलाहकार तथा मार्गदर्शक की नियुक्ति की गई।
इस दौरान नए अध्यक्ष मुनेश मीणा का स्वागत किया गया। इस मौके पर मोनिका चौहान, कृष्णानन्द,पी एस मलिक, (उपाध्यक्ष) अशोक यादव, पासबान तथा सचिन रामी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.