Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

जी.डी.सी.ई परीक्षा से चयनित हुए युवा रेल कर्मचारियों ने ली मजदूर संघ की सदस्यता

-मजदूर संघ कार्यालय इकट्ठा हुए कर्मचारियों का किया गया स्वागत।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) से सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क में चयनित हुए कर्मचारियों द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से प्रभावित होकर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। सभी मजदूर संघ कार्यालय इकट्ठा हुए।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने परीक्षा में चयनित सभी युवा रेल कर्मचारियों को मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करवाई। पूर्व में जी.डी.सी.ई परीक्षा जनवरी 2021 में हुई थी। लेकिन अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके पश्चात मजदूर संघ द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की गई थी। यह मामला मुख्यालय तक गया था एवं मजदूर संघ के प्रयासों से पुनः यह विभागीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें चयनित हुए युवा कर्मचारियों ने मजदूर संघ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की तथा संगठन की सदस्यता ली। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्रसिंह राठौर, बलराम बडगोतिया, शाखा सचिव संजय कुमार, अशोक टंडन, कुंदन सोनर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.