-विजयी उम्मीदवार का स्वागत कर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के दाहोद शाखा के इंस्टीट्यूट चुनावों में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने जीत का परचम लहराया है।
29 सितंबर शुक्रवार को जूनियर एवं सीनियर इंस्टिट्यूट के चुनाव के लिए मतदान हुआ। 30 सितंबर शनिवार को इसके परिणाम घोषित किए गए। जिसमें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने 6 में से 4 सीटों पर कब्जा किया। इनमें से सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट पर उपाध्यक्ष अमित कंथारिया निर्वाचित हुए। जूनियर इंस्टिट्यूट में उपाध्यक्ष पद पर रमाशंकर गौड़, सचिव पद पर त्रिलोक धार्मिक, कोषाध्यक्ष पद पर प्रतीक शर्मा ने विजय प्राप्त की। परिणाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने विजयी उम्मीदवार का स्वागत कर जश्न मनाया।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा इस चुनाव के लिए दो दौरे किए एवं संगठन को एकजुट किया। उन्होंने मतदाताओं के बीच पहुंचकर इंस्टिट्यूट के विकास कार्य के लिए बैठक ली थी। इसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया। यह चुनाव संगठन के वर्चस्व का था। जिसकी मतदान की तारीख भी बदली गई। अन्य यूनियन भी प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही थी। इसमें मजदूर संघ विजय हुआ है। यह परिणाम भविष्य में मंडल में मान्यता चुनाव, जेसी बैंक एवं अन्य इंस्टीट्यूट चुनावों के परिणामों को प्रभावित करेंगे। इस अवसर पर सहायक महामंत्री बी.के गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, सीडब्लूसी सदस्य एवं शाखा सचिव देवेंद्र हाडा का चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान एवं मार्गदर्शन रहा उनके द्वारा विजय प्रत्याशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'...
रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना...
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...
गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...
सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...
