Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

फ्लैगमार्च: कालिका माता से लेकर संवेदनशील एरिया में कदमताल, 200 पुलिसकर्मियों के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी

-आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
-अनंत चतुर्दशी एवं ईद के जुलूस मार्ग में पेयजल के टैंकर एवं एंबुलेंस रहेगी तैनात।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आगामी त्योहारों को देखते पुलिस द्वारा बुधवार को शहर के विभिन्न एरिया से फ्लैगमार्च निकाला गया।
त्योहार के मद्देनजर रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के नेतृत्व में 27 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी, रक्षित निरीक्षक जगदीश पाटिल, थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, थाना प्रभारी माणकचौक मुनेंद्र गौतम, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी डीडी नगर सुरेंद्र गडरिया एवं थानों के 200 पुलिस कर्मियों के बल के साथ शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नागरिकों से जनसंवाद किया।

फ्लैगमार्च कालिका माता मंदिर से प्रारंभ हुआ। यह आनंद कॉलोनी, शेरानीपुरा, जमात खाने के सामने, काजीपुरा, हाकिमवाड़ा के सामने, पैलेस रोड, डालू मोदी बाजार, दौलतगंज, खेरादी वास, घास बाजार, कलाईगर रोड, भरावा कुई होते हुए चौमुखी पुल पर समाप्त हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खाखा द्वारा नागरिकों से आगामी त्योहारों (अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी आदि) शांति एवं सद्भाव पूर्वक मनाए जाने की अपील की। अनंत चतुर्दशी एवं ईद मिलादुन्नबी के जुलूस मार्ग का जायजा लिया तथा जुलूस मार्ग पर पानी के टैंकर व एंबुलेंस खड़े रहने के स्थानों का निरीक्षण किया। जुलूस और झांकी रूट पर प्रशासन द्वारा पहली बार पांच स्थानों पर आम जनता के लिए नगर निगम से पीने के पानी के टैंकर की व्यवस्था की है। दो जगह सिविल हॉस्पिटल रतलाम से चिकित्सा उपचार एंबुलेंस मौजूद रहेगी। स्टेशन रोड पर फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहेगा।
पानी के टैंकर आरोग्यं हॉस्पिटल के सामने कॉलेज के गेट के पास, शहर सराय नित्यानंद मार्केट लक्ष्मी औषधि दुकान के बाहर, त्रिपोलिया गेट अमृत सागर रोड पर, बाजना बस स्टैंड भोला रेस्टोरेंट के बाहर एवं लक्कड़ पीठा रोड अग्रवाल कुल्फी दुकान के पास में खड़े रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.