Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा...

गुजरात के विधायकगण ने शुरू किया रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास

-भाजपा का विधायक प्रवास अभियान-

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विधायक प्रवास अभियान का आगाज हो गया है। रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गुजरात से आए विधायकगण प्रवास पर पहुंच गए है। रतलाम शहर में रविवार को सूरजमल जैन मंडल की बैठक कर भाजपा के पक्ष में शत प्रतिशत मत बढ़ाने का आव्हान किया गया है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में बारढोली के विधायक ईश्वर सिंह परमार, रतलाम ग्रामीण में पादरा चेतन्य जाला, सैलाना विधानसभा में सूरत पूर्व के विधायक अरविंद राणा, जावरा में बड़ोदा के विधायक केयूर रोकड़िया एवं आलोट विधानसभा में कर्जन विधानसभा के विधायक अक्षय कुमार पटेल प्रवास कर रहे है। रविवार को रतलाम शहर के सूजरमल जैन मंडल की बैठक रंगोली सभागृह में आयोजित हुई। इसमें बारढोली विधायक परमार ने कार्यर्ताओं को बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होने 90 हजार मतों से जीत दर्ज की। करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हे मिला। रतलाम में भी विधायक चेतन्य काश्यप जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियाव्यन में अग्रणी है और उन्होने कई हितग्राहियों को लाभांवित कराया है। परमार ने हितग्राहियों से संपर्क करने एवं भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संपर्क करने का आव्हान किया। इस दौरान विधायक प्रवास अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला एवं प्रवीण सोनी मंचासीन रहे। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि 21 अगस्त को परमार दीनदयाल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। रविवार शाम परमार द्वारा हितग्राहियों से संपर्क किया गया। जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस प्रकार विधायक प्रवास अभियान शुरू होने के साथ गतिविधियां आरंभ हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds