Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

16 लोको पायलट के पदोन्नति में उज्जैन से इंदौर तबादला, विरोध में उज्जैन में प्रदर्शन, सोमवार से भूख हड़ताल

-उज्जैन लॉबी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा-प्रशासन ने ट्रेड यूनियनों के साथ किया छल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल के रेल प्रशासन द्वारा लोको पायलट (मेल एक्सप्रेस) के पदोन्नति आदेश में उज्जैन से 16 लोको पायलट पैसेंजर को इंदौर स्थानांतरित करने का तुगलकी आदेश जारी किया है। इसके खिलाफ उज्जैन लॉबी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के एसएस शर्मा और अभिलाष नागर के आह्वान पर संघर्ष का एलान कर दिया है। कर्मचारियों ने उज्जैन स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


पदाधिकारियों के मुताबिक मान्यता प्राप्त संगठनों की रेल प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह सहमति बन चुकी थी कि इंदौर में लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदों को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। लेकिन जारी किया गया यह आदेश मान्यता प्राप्त संगठन की सहमति के बिना उनके साथ छल एवं धोखाधड़ी है।
इस आदेश के विरोध में जोरदार आंदोलन शुरू हो गया है। उज्जैन स्टेशन परिसर पर सुबह और शाम जोरदार रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। बारिश में भीगते हुए कर्मचारियों ने तिरंगे झंडे के नीचे खड़े होकर भारत माता की जय के साथ इस आंदोलन का शुभारंभ किया। यह आंदोलन जारी रहेगा जब तक कि यह तुगलकी आदेश वापस न ले लिया जाए।

सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल

विरोध की इस श्रंखला में सोमवार को एकीकृत क्रू उज्जैन लाबी के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की जा रही है। बारी बारी से कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उज्जैन बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति सदस्यों ने इस आंदोलन में समस्त उज्जैनवासी, रिटायर्ड रेल कर्मचारी, व्यापारी, व्यापारिक संस्थान, विद्यार्थी, विद्यार्थी संगठन, समस्त सामाजिक संस्थाएं एवं उनके परिजन कृपया उज्जैन से विस्थापित होने वाले परिवारों की इस लड़ाई में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.