Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

रैली में लहराएंगे असंख्य तिरंगे, आजादी के जश्न में डूबेगा शहर

-भाजयुमो की भव्य तिरंगा रैली में आज शामिल होंगे प्रभारी मंत्री सहित कई नेता

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। भाजयुमो द्वारा 15 अगस्त को शहर में तिरंगा रैली आयोजित की गई है। रैली में असंख्य तिरंगे लहराएंगे। वहीं आजादी की वर्षगांठ पर शहर जश्न में डूबेंगा।


तिरंगा रैली में जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा शामिल होंगे। रैली प्रातः 11 बजे न्यु रोड़ से आरंभ होगी। यह शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अलकापुरी चौराहा अस्सी फीट रोड पर समाप्त होगी।

 

रैली न्यू रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज चौराहा, जेल रोड़, कॉलेज रोड़ आरोग्यं हॉस्पिटल, नाहरपुरा, डालूमोदी चौराहा, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, बजाज खाना, तोप खाना, रानीजी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर एवं अलकापुरी चौराहा से गुजरेगी। रैली में युवा, महिला एवं बच्चे सभी शामिल होंगे।
भाजयुमो द्वारा स्वाधीनता दिवस पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है।

 

15 अगस्त को रतलाम ग्रामीण में विधायक दिलीप मकवाना, जावरा में विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, सैलाना में पूर्व विधायक संगीता चारेल के आतिथ्य में रैली निकलेगी। आलोट में पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत की उपस्थिति में रैली निकाली गई।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम, पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्व गांधी, आशीष पंडित, आयुष पांडे, लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, राहुल रांका, जयस जाजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी आदि ने युवाओं, माताओं, बहनों एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds