Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

डोसीगांव में आयोजित शिविर में 224 मरीजों की हुई जांच, निशुल्क दवाइयां भी वितरित

-राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर का महाअभियान।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा डोसीगांव रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डोसीगांव एवं आसपास के क्षेत्र के 224 रहवासियों ने शामिल होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।
तीन घन्टे के शिविर में डोसीगांव एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 4 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया।
राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, डॉ. वी.एस चौहान ,महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर, एवं डॉ. बृजेश देवड़ा ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच व गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।
शिविर में ग्राम क्षेत्र से ललिता चौहान, लीला अहिरवार तथा संजीत परिहार, करुणा डामोर, उर्मिला पाटीदार, दीपेंद्र शर्मा, जगदीश परमार, बंसी भाभर, संदीप बोरासी आदि का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds