Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

किशोर व रफी के नगमों से सजी महफ़िल, शाम से रात तक प्रस्तुतियां, बंधा समां, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

-आयोजक हरीश निमावत व सूत्रधार इक़बाल ने दिया प्रतिभाओं को सुरों का मंच।

-कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्वप्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती व मोहम्मद रर्फ़ी की पुण्यतिथि पर शनिवार शाम को संगीतमय कार्यक्रम ‘एक शाम सदाबहार गीतों के नाम, का आयोजन किया गया। रतलाम के सभी कलाकारों ने इस संगीतभरी महफ़िल में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शाम से लेकर देर रात तक चले कार्यक्रम में सुमधुर गीतों की पेशकश से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार भूषण व्यास द्वारा पेश की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ तो श्रोताओं ने उठने का नाम न लिया।
कार्यक्रम में हरीश निमावत, भूषण व्यास, इकबाल खान, जलज शर्मा, हेमलता कारपेंटर, हर्षा, रुद्राणी व अल्फ़िया खान सहित अन्य द्वारा एक से बढ़कर एक सुमधुर सिंगल व ड्यूएड गीत गाए।


इस बीच आयोजक इकबाल खान, हरीश निमावत और आबिद हुसैन मीर द्वारा विशेष अतिथि आकाशवाणी गजल गायक मकसूद खां साहब, पुलिस विभाग के बजरंग सर, त्रिवेदी हेल्थ क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी, इस्लाम के मशहूर शायर रियाज साहब, गिरीश कराओके क्लब के संचालक गिरीश शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, किरण चौहान, अनुनाद के सदस्य रमन सिंह हारोड, संजय चौधरी, अशफाक जावेदी, अजीत जैन, जगदीश श्रीवास्तव, अयूब खान एवं अन्य साथी गण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पुराने सभी सिंगर्स को भी सम्मानपूर्वक मंच साझा करने आमंत्रित किया गया। उन्होंने रफी व किशोर के गीतों की दो-दो लाइन पेश की। कार्यक्रम को क्रमबद्ध कर इसका बेहतर संचालन अल्फिया खान द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.