Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

यूनियन ने जीता खिताब, विजेता टीम को 5 किलो टमाटर का पुरस्कार

-यूनियन ने राज्यस्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में महू टीम को 2-1 के अंतर से हराया।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के तत्वाधान में रेलवे ग्राउंड रतलाम में आयोजि स्व. विक्रम पंवार की स्मृति में चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में यूनियन फुटबॉल टीम ने खिताब जीता। रोचक बात यह रही कि विजेता टीम को आयोजक द्वारा ट्रॉफी के अलावा एक अन्य टीम द्वारा 5 किलो टमाटर भी पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
चार दिवसीय स्पर्धा का फाइनल मुकाबला 6 अगस्त को महू और यूनियन फुटबॉल टीम के बीच हुआ। इसमें यूनियन फुटबॉल क्लब रतलाम 2-1 से विजेता रहा। महू की टीम उपविजेता से संतोष करना पड़ा। आयोजन में मुख्य रूप से स्व. विक्रम पंवार की माताजी कमला देवी एवं पिताजी रामधन पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी मदन सोनी एवं बंटी थे। विशेष अतिथि वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारोठ, नरेंद्र सोलंकी रहे। हेमंत मिश्रा कुलदीप सिंह चौहान नीरज सतीजा, पंकज पंवार, दिनेश छपरी, सुनील डगर, राजकुमार गुर्जर भी साथ थे। अतिथियों का स्वागत विनोद पंवार, श्यामसुंदर कैथवास, सलमान, सुनील वर्मा, मोहन पटेल, करण नालिया, हिमांशु यादव (बाबी), कमल, राजू पंजाबी, गौरव ने किया। मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका सलमान अब्बासी, बाबा पिल्ले महू, करण नालिया मोहन पटेल ने निभाई।
ताजा महंगाई के हालात को देखते एक रोचक पहलू भी सामने आया कि टूर्नामेंट में मॉर्निंग स्टार फुटबॉल क्लब के जूली भाई द्वारा विजेता टीम को 5 किलो टमाटर पुरस्कार स्वरूप दिए गए। टूर्नामेंट में आयोजक कमेटी द्वारा बेस्ट गोलकीपर करन, बेस्ट हाल यूनियन रतलाम के कमल यादव, बेस्ट डिफेंस महू के गणेश, बेस्ट फॉरवर्ड महू के ड्रोपवा और बेस्ट प्लेयर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड शोभित को दिया गया। विजेता टीम को 11000 एवं उपविजेता टीम को 8000 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम का संचालन सुशील (मीनू) माथुर द्वारा किया गया। विशेष पुरस्कार सभी खिलाड़ियों और रैफरी को ऋषि टेक्टर के सिंह द्वारा दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds