Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रामेश्वर: पंडित रामप्रसाद के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा, भक्ति में डूबे देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

-जोशी परिवार जोधपुर द्वारा रामेश्वर में बड़े स्तर पर इंतजाम।

-4000 से 5000 श्रद्धालुओं ने शिवधाम में लिया पुण्यलाभ।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। तमिलनाडु स्थित रामेश्वर शिवधाम में जोशी परिवार जोधपुर द्वारा 26 से 1 अगस्त तक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित रामप्रसाद जोधपुर के मुखारविंद से कथा को श्रवण करने देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु रामेश्वर पहुंचे। इनके ठहरने सहित खाने-पीने के वृहद रूप से इंतजाम आयोजक जोशी परिवार द्वारा किया गया। कथा में रतलाम शहर से 50 से अधिक श्रद्धालू रामेश्वर शामिल हुए।

बता दें कि जोधपुर निवासी ओमप्रकाश जोशी, अरुण जोशी, सत्यप्रकाश जोशी सहित जोशी परिवार द्वारा देशभर के तीर्थ स्थानों पर अब अनेक बार भागवत कथा आयोजित की गई। श्रावण के अधिकमास में इस बार रामेश्वर तीर्थ पर कथा करने के लिए स्थान का चयन किया गया।

मुंबई इवेंट टीम सदस्यों के मुताबिक अब तक 3800 से अधिक देशभर से समाजजनों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बगैर रजिस्ट्रेशन के समाज के लोग भी सीधे रामेश्वर पहुंचे। जोशी परिवार द्वारा सभी 4 से 5 हजार लोगों के ठहरने के इंतजाम रामेश्वर शहर की विभिन्न होटलों में की गई। साथ ही कथास्थल आलायम यात्री निवास पर सभी के लिए नियमित रूप से चाय, नास्ता व सुबह शाम भोजन के इंतजाम भी किए गए।

3 दिवसीय नानीबाई का मायरा

भागवत कथा का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक भागवत कथा के कई प्रसंग के श्रद्धालु भावुक हुए तो भजनों पर खड़े होकर थिरकते से लोग स्वयं को रोक न सके। कथा के अलावा गुरुवार से 3 दिवसीय नानीबाई का मायरा का आयोजन भी पंडित रामप्रसाद द्वारा शुरू किया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को श्री गुर्जरगौड़ राष्ट्रीय महिला सभा तथा शनिवार को राष्ट्रीय महासभा की बैठक का भी आयोजन किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.