Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

बिपरजोय का असर: क़ीमतों में टमाटर हुआ सुर्ख लाल, अदरक भी इतराया

-जिले से महंगे भाव में तूफान क्षेत्रों में जाने से टमाटर में कमी आई।
-यहां के बाजार में तीन गुना मूल्य पर बिक रहा टमाटर व अदरक।

न्यूज़ जंक्शन-18

इन दिनों क़ीमतों में बेतहाशा वृद्धि के चलते टमाटर व अदरक आम लोगों की पहुंच से दूर किचन से गायब हो गया है। 15 दिनोँ के अंतराल में टमाटर की कीमतें करीब तीन गुना बढ़ गई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बिपरजोय तूफान की वजह से रतलाम सहित आसपास जिलों से उत्पादित टमाटर गुजरात, महाराष्ट्र सहित राजस्थान में भेजा जा रहा है। कुछ असर अभी यहां हुई बारिश का भी है। इस वजह से सैलाना बस स्टेंड सब्जी मंडी में ही टमाटर थोक भाव में 80 से 100 रुपए किलो मिल रहा है। जबकि बाजारों की सब्जी मंडियों में खेरची भाव मे यह 130 से 150 रुपए किलो बेचा जा रहा है।
सब्जी विक्रेता तोलाराम माली बताते है कि तूफान का असर टमाटर पर पड़ा है। 1800 रुपए कैरेट में हल्का माल जबकि 2200 रूपए में कुछ अच्छा टमाटर मिल रहा है। छूटकर में इसे इसलिए भी महंगा बेचना पड़ रहा है, क्योंकि टमाटर लाने के बाद पूरे कैरेट में करीब आधा किलो तोल में घटती बैठ जाती है। जबकि बिक्री कम होने से आधा से एक किलो खराब हो जाते हैं। दुकान पर दूसरी सब्जियों की बिक्री की आड़ में इसे भी मजबूरी में रखना पड़ रहा है। लेकिन इसमें मुनाफा कुछ भी मिल रहा है।

अदरक भी 250 से 300 रुपए किलो

इधर, बाजार में कभी 50 से 60 रूपए किलो बिकने वाले अदरक के भाव भी आसमान पर है। छूटकर भाव अभी 250 से 300 किलो हो गए है। दुकानदारों के मुताबिक उन्हें मंडी से थोक भाव 200 से 220 रुपए किलो के मान से खरीदना पड़ रहा है। इसलिए बाजार में महंगा बेचना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.