Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

इमसें सीखे श्रमदान: रिटायर्ड कर्मचारियों ने रेलवे खेल मैदान की पूरी सफाई कर दी, गुटनों में बल आया न कमर दर्द हुई

-रिटायर्ड रेलवे मेंस एसोसिएशन रतलाम से जुड़े रिटायर्ड कर्मचारियों की अनूठी पहल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार को रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों ने रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में श्रमदान कर अनूठी मिशाल पेश की। इस उम्र में भी इन कर्मचारियों में मेहनत का जज्बा देखते बना। न गुटनो पर बल आया, नही उनकी कमर दर्द हुई।जिस किसी ने इन्हें पसीना बहाते देखा तो सलाम के लिए हाथ उत खड़े हुए।

दरअसल रिटायर्ड रेलवे मेंस एसोसिएशन रतलाम पश्चिम रेलवे के अध्यक्ष वीआर चंदनानी ने रेलवे मैदान में सफाई की पहल की। तब संगठन के अन्य पदाधिकारी भी इस काम मे सहर्ष शामिल हो गए। सीनियर सिटीजन को जब पसीना बहाते देखा तो मैदान में मौजूद अन्य लोगों के अलावा युबा खिलाड़ी भी श्रमदान के लिए आगे आ गए। इन्होंने ग्राउंड की गाजर घास उखाड़ी। गड्डों को भरा एवं छोटे पत्थरों के टुकड़े इकट्ठा कर बाहर फेंके। इन टुकड़ों से रनिंग करने एवं घूमने वालों के पैर में ठोकर लगने एवं मोच आने की समस्या रहती थी। श्रमदान करने में करीब-करीब 50 से 60 लोगों ने अपना सहयोग किया। नजारा यह रहा कि चंद घंटों में मैदान क्लीन दिखाई देने लगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर एडवोकेट किशनलाल गोसर ने बताया कि रिटायर्ड रेलवे ने एसोसिएशन अध्यक्ष चंदनानी द्वारा सभी को श्रमदान के लिए प्रोत्साहित किया। इतना ही नहीं उन्होंने तगारी, पावड़े व गेती की व्यवस्था की गई।

श्रमदान में ये आगे आए, पसीना बहाया

श्रमदान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर एडवोकेट गोसर, रिटायर्ड राजधानी गार्ड रमेश विमल, रिटायर्ड एपीओ पीके शर्मा, रिटायर्ड सीटीएनएल रिटायर्ड राजधानी चालक राधेश्याम पहलवान, हीरालाल मीणा, राजाराम यादव, रिटायर्ड सीएलआई मंगल, रिटायर्ड सीटीआई श्यामलाल आर, कमल कुमार घारू, रिटायर्ड ओएस बाबूलाल भाटी, रिटायर्ड डीपीसी श्रीवास्तव, रिटायर्ड आरपीएफ इंस्पेक्टर अंतराम, ओएस आसाराम मीणा, रिटायर्ड मेल एक्सप्रेस गार्ड ओम प्रकाश जे, रिटायर्ड सीनियर सिटीजन भालेराव, शब्बीर भाई, रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका वर्मा मैडम, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल एवं ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल मैच में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने भी अपना सक्रिय सहयोग दिया। ग्राउंड में घूमने वाले महिला, बच्चे, बुजुर्गों ने भी इस काम मे हाथ बटाया। सभी ने पसीना बहाया।

स्वेच्छा से स्वल्पाहार के किए इंतजार
मैदान की सफाई के वक्त कुछ लोगों ने स्वेच्छा से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की। श्रमदान के बाद सभी लोगों को स्वल्पाहार करवाया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष चंदनानी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए किया गया। जब ग्राउंड हमारा स्वच्छ होगा तो हमारा देश भी स्वच्छ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.